Breaking News
Home / Maharashtra / महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगाने की शुरूआत

महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगाने की शुरूआत

कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लगातार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन लगाने की बात कह रहे हैं। बीते रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। इस दौरान बैठक में फैसला लिया गया है कि, ‘प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा।’ इस बारे में पुष्टि एनसीपी नेता नवाब मलिक ने की है। बीते रविवार को उन्होंने एक बयान में कहा, ‘राज्य में वीकेंड लॉकडाऊन यानी दो दिनों का लॉकडाऊन लगेगा।’ इसके अलावा यह भी कहा गया है, ‘फिल्मों की शूटिंग नहीं रोकी जाएगी, लेकिन थिएटर बंद रहेंगे। रात को सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं को शुरू रखा जाएगा। गार्डन और प्ले ग्राऊंड बंद रहेंगे।’ आइए आपको बताते हैं क्या हुआ कैबिनेट मीटिंग में फैसला।

कैबिनेट मीटिंग में क्या हुआ फैसला –
राज्य में दो दिनों के वीकेंड लॉकडाउन का निर्णय।
शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
अतिआवश्यक सेवाएं शुरू रहेंगी। सब्जी मार्केट शुरू रहेंगे।
सभी धार्मिक स्थल, सभी मैदान, सभागृह बंद रहेंगे।

सभी मॉल्स, रेस्टॉरेंट और बार बंद रहेंगे।
दुकानों और होटलों में पार्सल सेवाएं शुरू रहेंगी।
गार्डन, समुद्री किनारा, सिनेमाघर बंद रहेंगे।
गृह निर्माण के सारे काम शुरू रहेंगे।
रिक्शा, टैक्सी, प्राइवेट बसें भी शुरू रहेंगी।
मुंबई में लोकल परिवहन सेवाएं शुरू रहेंगी।

ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू रहेंगे।
सार्वजनिक परिवहन सेवा 50 प्रतिशत क्षमता से शुरू रहेगी।
वीक डेज में दिन में धारा 144 और रात को नाइट कर्फ्यू लागू रहेगी।

About News Desk

Check Also

शादी से पहले प्यार नहीं करते शादी के बाद लाईन मिलते

शादी से पहले प्यार नहीं करते शादी के बाद लाईन मिलते सोसल मीडिया पर तेजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *