राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की नींदे उड़ा दी हैं। सरकार तो चिंता में है ही साथ ही राज्य के लोगों में भी वायरस के प्रकोप से खलबली मची हुई है। हालात बेहद की खराब होते जा रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों ने चिंता और बढ़ा दी है। रविवार को राज्य में साढ़े दस हजार से भी ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 42 लोगों ने दम तोड़ा है। दिन प्रतिदिन हजारों की संख्या में मामले बढ़े हैं। ये आंकड़ा कल 9 हजार तक था। वहीं आज इसमें 1500 की और बढ़ोतरी हो गई है।
ये बढ़ते हुए मामले राज्य को लगातार लॉकडाउन की ओर धकेल रहे हैं। वहीं वीकेंड लॉकडाउन में राज्य पूरी तरह बंद नजर आया। रविवार को राजधानी जयपुर में भी चारों ओर सुनसान दिखाई दिया। कहीं से भी कोई शोरगुल की आवाजें नहीं थी। जवाहर सर्कल, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, एमएनआईटी, सरस डेयर हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ था।
वहीं राजधानी जयपुर में रविवार को सर्वाधिक 1900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना को लेकर आज सीएम ने सीएम आवास पर मीटिंग भी की। इसके बाद वे शाम को विशेषज्ञों से लाइव मीटिंग में कोरोना को लेकर चर्चा भी कर रहे हैं। अंदेशा यही है कि राज्य में जल्द कोई ना कोई बड़ा फैसला सरकार जल्द लेगी। लॉकडाउन की संभावना ज्यादा है।
Tags Weekend lockdown may take place in Rajasthan
Check Also
शादी से पहले प्यार नहीं करते शादी के बाद लाईन मिलते
शादी से पहले प्यार नहीं करते शादी के बाद लाईन मिलते सोसल मीडिया पर तेजी …