महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में राज्य में आज शुक्रवार को 9,677 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। वहीं 10,138 लोगों को एक ही दिन में रिकवर किया गया है। राज्य में 156 लोगों ने दम तोड़ दिया है। राज्य में अभी भी एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले मौजूद हैं।
एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 1,20,370 हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना से कुल 57,72,799 लोगों को रिकवर किया गया है।
राज्य में एक्टिव केस 1,20,715 तक रह गए हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या 60,17,035 तक पहुंच गई है।