राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में कुछ हद तक सुधार होता नजर आ रहा है। मामले लगातार कम होते दिख रहे हैं। वहीं पॉजिटिविट रेट भी लगातार सुधर रही है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 12,481 नए मामले सामने आए हैं वहीं 347 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को करीब 13,583 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 12,44,880 लोग अब तक दिल्ली में कोरोना से ठीक हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अभी भी 83,809 एक्टिव केस मौजूद हैं। वहीं अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 20,010 तक पहुंच चुकी है।
मामले कम होने से पॉजिटिविटि रेट लगातार सुधर रही है। अब कोरोना पॉजिटिविटि रेट दिल्ली में 17.76 फीसदी तक पहुंच गई है।