देश में कोरोना के भयानक रूप के बीच वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तो चल रही है लेकिन वैक्सीन की किल्लत अभी भी लगातार देखी जा रही है। कई राज्यों में कोरोना के मामले ज्यादा आ रहे हैं वहीं वैक्सीन की कमी भी बनी हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना का रौद्र रूप देखा जा सकता है। वहां लोगों की सांसें थम रही हैं। लेकिन वैक्सीन की किल्लत है कि कम नहीं हो रही है। मुंबई की मेयर ने भी राजधानी में वैक्सीन की कमी पर बयान दिया है। देश में जिस तरह से वैक्सीन आ रही है वो बहुत कम है। महाराष्ट्र सरकार को जो वैक्सीन दी जाती है उसमें मुंबई के लिए ज़्यादा वैक्सीन दी जाती है लेकिन वो वैक्सीन भी कम पड़ रही है। हमें वैक्सीन उपलब्ध होती है तो हम 24 घंटे 3 शिफ्ट में काम करके वैक्सीनेशन पूरा कर सकते हैं।
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि देश में जिस तरह से वैक्सीन आ रही है वो बहुत कम है। महाराष्ट्र सरकार को जो वैक्सीन दी जाती है उसमें मुंबई के लिए ज़्यादा वैक्सीन दी जाती है लेकिन वो वैक्सीन भी कम पड़ रही है। हमें वैक्सीन उपलब्ध होती है तो हम 24 घंटे 3 शिफ्ट में काम करके वैक्सीनेशन पूरा कर सकते हैं।
राज्य में लगातार कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर चल रहा है। वहीं मुंबई, पुणे, नागपुर, अमरावती सहित कई जिलों में बडी़ तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।