Breaking News

24 घंटों में 1 लाख से अधिक लोगों ने दी कोरोना को मात

बीते 24 घंटों में शनिवार को देश में कोरोना के 80,487 केस सामने आए और 3,300 लोगों की मौत हुई तथा 1 लाख 32 हजार 576 लोग स्वस्थ भी हुए। जबकि सक्रीय मामले मतलब उपचार करा रहे लोगों की संख्या में 55,450 की गिरावट देखी गई। फिलहाल देश में 10.21 लाख रोगियों का उपचार चल रहा है। सक्रीय मामलों में गिरावट का बीते कुछ दिनों का ट्रेंड देखें, तो आज सक्रीय मामलों का आंकड़ा 10 लाख से भी कम रह जाएगा।

India New Covid-19 Cases: India Sees Lowest Daily Covid Cases In 2 Months,  2,677 Deaths In 24 Hours

देश के 12 प्रदेशों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल तथा पुडुचेरी सम्मिलित हैं। यहां बीते लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। देश के 20 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। मतलब यहां प्रतिबंध तो हैं, मगर छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश तथा गुजरात सम्मिलित हैं।

Coronavirus update: India records over 10,000 COVID-19 cases in a day,  total count nears 3 lakh

वही शनिवार को 10,697 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। 14,910 लोग स्वस्थ हुए तथा 1,966 व्यक्तियों की मौत हो गई। हालांकि, इसमें 1,606 मौतें बीते दिनों हुई हैं, जिन्हें शनिवार के बुलेटिन में अपडेट किया गया है। यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र में 360 व्यक्तियों की मौत हुई है। इस प्रकार यहां अब तक 58.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.31 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1.08 लाख व्यक्तियों की मौत हुई है। फिलहाल 1.55 लाख मरीजों का उपचार चल रहा है।

About News Desk

Check Also

पश्चिम बंगाल की ब्लॉक प्रिंट किया हुआ स्कर्ट, रैपर, प्लाजो, फ्रॉक के स्टॉल पर हुई जमकर खरीदारी *लद्दाख का ड्राई फ्रूट्स व हर्बल प्रोडक्ट के सामान भी लोगों को सरस में कर रहा आकर्षित *

पश्चिम बंगाल की ब्लॉक प्रिंट किया हुआ स्कर्ट, रैपर, प्लाजो, फ्रॉक के स्टॉल पर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *