Breaking News
Home / National / महमूद गजनवी को इस्लाम का नेक इंसान बताने वाला इरशाद रशीद गिरफ्तार

महमूद गजनवी को इस्लाम का नेक इंसान बताने वाला इरशाद रशीद गिरफ्तार

सोमनाथ मंदिर के पास खडे़ होकर उसे लूटने वाले महमूद गजनवी को इस्लाम का नेक इंसान बताने वाला वीडियो बनाने वाले इरशाद रशीद को गिरफ्तार किया जा चुका है। जी दरअसल इरशाद रशीद ने इस बारे में वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था और उसी के चलते अब उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो में इरशाद रशीद कहते नजर आया था कि, ‘आज गजनवी को चोर-लुटेरा कहा जाता है। लेकिन वह इस्लाम का गौरव है।’ इसी के साथ गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खडे़ होकर मौलाना इरशाद रशीद ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया था।

इस वीडियो को देखते हुए सोमनाथ ट्रस्ट के प्रबंधक विजय सिंह चावडा ने पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के ही आधार पर पुलिस ने उसे पानीपत से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। वैसे इरशाद ने जो वीडियो वायरल किया था, उसमें वह समुद्र किनारे खड़े होकर सोमनाथ मंदिर की ओर इशारा करते हुए कहता है कि ‘यह वही मंदिर है, जिसे महमूद गजनवी व मुहम्मद कासिम ने फतह किया था। कासिम ने अपनी सेना के साथ इसी सागर को पार कर भारत को जीत लिया था। यह वही समुद्र है जो पाकिस्तान को भारत से जोड़ता है।

गजनवी को इस्लाम का नाम रोशन करने वाला तथा महान पुरुष बताते हुए इरशाद आगे कहता है कि उसके इतिहास को पढ़ना व पढ़ाना चाहिए।’ इसके अलावा इरशाद ने यह भी कहा था कि, ‘चार मई, 2019 को वह गुजरात गया था। सोमनाथ भी घूमने गया। उस दौरान यह वीडियो बनाया था।’ वीडियो में वह यह भी कहता है कि, ‘मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सब पूजा स्थल हैं। बस सबके तरीके अलग-अलग हैं। मेरा मकसद मंदिर का अपमान करना या किसी की भावना को आहत करना नहीं था।’

About News Desk

Check Also

शादी से पहले प्यार नहीं करते शादी के बाद लाईन मिलते

शादी से पहले प्यार नहीं करते शादी के बाद लाईन मिलते सोसल मीडिया पर तेजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *