Breaking News
Home / National / पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के रिकॉर्ड आये सामने

पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के रिकॉर्ड आये सामने

देश में कोविड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन देश में बड़ी संख्या में कोविड नये केस सामने आ रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से हॉस्पिटल में बेड्स की कमी की फोटोज केस आ रही हैं। साल 2021 वर्ष 2020 से भी बुरा मंजर दिखा रहा है। लेकिन इसी बीत देश में पिछले 24 घंटे में कोविड वायरस के रिकॉर्ड नये केस सामने आए हैं।

www.covid19india.org बेवसाइट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 1,60,694 केस सामने आए हैं जबकि 880 लोगों की जाने जा चुकी है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों कजा आंकड़ा 1,36,86,073 हो गया है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 1,71,089 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में 96,727 लोगों ने मात दी है। इसी के साथ 1,22,50,440 लोग कोविड को मात देकर ठीक हो चुके। लेकिन देश में 12,58,906 मरीज एक्टिव हैं, जिनका विभिन्न हॉस्पिटलों में उपचार चल रहा है।

जंहा इस बात का पता चला है कि देश का महाराष्ट्र राज्य कोविड से सबसे अधिक प्रभावित है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड के 51751 मामले सामने आए हैं और 258 लोगों की जान चली गई है। जिसके के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 34,58,996 हो चुका है। वहीं राज्य में इस खतरनाक वारयस से मरने वालों का आंकड़ा 58,245 हो गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस से कोहराम मच गया है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड के 11,491 केस आए हैं और 72 लोगों की मौत हो गई। अब दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा 7,36,688 हो गई है। जंहा भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकारों ने पाबंदियां लग दी हैं। जबकि, कुछ जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

About News Desk

Check Also

शादी से पहले प्यार नहीं करते शादी के बाद लाईन मिलते

शादी से पहले प्यार नहीं करते शादी के बाद लाईन मिलते सोसल मीडिया पर तेजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *