Breaking News
Home / Delhi / दिल्ली में कोविड एक बार फिर उफान पर,5 हजार 506 नए केस सामने

दिल्ली में कोविड एक बार फिर उफान पर,5 हजार 506 नए केस सामने

देश की राजधानी दिल्ली में कोविड एक बार फिर से उफान पर है। बढ़ते मामलों से स्थिति निरंतर खराब हो रही है। 24 नवंबर के उपरांत एक दिन में सबसे अधिक केस सामने आए हैं। बुधवार को कोविड के 5 हजार 506 नए केस सामने आए और बीमारी से 20 मरीजों की जान चली गई है। जिसके पूर्व 24 नवंबर को 6 हजार 224 केस सामने आए थे। संक्रमण दर बढ़कर 6.10% हो गई है। इससे पहले 1 दिसंबर को 6.85% संक्रमण दर थी। एक दिन में 90 हजार 201 लोगों की कोविड जांच की गई। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी दर घटकर करीब 95 प्रतिशत हो चुकी है।

सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हजार पार: सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 19 हजार 455 हो चुका है। अब तक कोविड के 11 हजार 133 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। एक दिन में 417 नए कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। हॉस्पिटल्स में मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन में 3 हजार 301 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक इतने लोग हो चुके संक्रमित: कई दिनों से संक्रमित होने वाले मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक 6 लाघ 90 हजार 508 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 6 लाख 59 हजार 980 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

हॉटस्पॉट जोन की संख्या 3700 पार: दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.6% है। दिल्ली के हॉस्पिटल के कुल 8 हजार 219 बेड में 4 हजार 456 बेड खाली हैं। दिल्ली के हॉस्पिटल में 3 हजार 763 मरीज, कोविड केयर सेंटर में 84 मरीज, कोविड हेल्थ सेंटर में 54 मरीज और होम आइसोलेशन में 10 हजार 048 मरीज उपचार करवा रहे हैं। हॉस्पिटल और होम आइसोलेशन में मरीजों का आँकड़ा निरंतर बढ़ रही है। वेंटिलेटर और आईसीयू में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हॉटस्पॉट जोन की संख्या बढ़कर 3708 हो गई है, जबकि 1 दिन में पहले यह संख्या 3291 थी।

About News Desk

Check Also

एसुस ने भारत में ग्राहकों के भरोसे को और अधिक मजबूत करते हुए अपना 200वाँ स्टोर लॉन्च किया

एसुस ने भारत में ग्राहकों के भरोसे को और अधिक मजबूत करते हुए अपना 200वाँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *