Breaking News
Home / National / केंद्र सरकार ने गांधी शांति पुरस्कारों की घोषणा की

केंद्र सरकार ने गांधी शांति पुरस्कारों की घोषणा की

केंद्र सरकार ने आज मंगलवार को गांधी शांति पुरस्कारों की घोषणा की है। वर्ष 2019 के लिए ये पुरस्कार ओमान के सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद (मरणोपरांत) और वर्ष 2020 के लिए ये पुरस्कार बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति और बांग्लादेश के राष्ट्रपिता के रूप में पहचाने गए बंगबंधु शेख मुजिबुर रहमान (मरणोपरांत) को दिया जाएगा। भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है।

बता दें कि गांधी शांति पुरस्कार, 1995 से महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है। 2020 में कोरोना के कारण इन पुरस्कारों की घोषणा नहीं की गई थी।

वहीं 2019 में 2015 से 2018 तक गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई थी। सरकार ने हालांकि 2014 के बाद से इस पुरस्कार से किसी को सम्मानित नहीं किया था। यह पुरस्कार अहिंसा और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिवर्तन में योगदान के लिए लोगों और संस्थानों को दिया जाता है।

About News Desk

Check Also

शादी से पहले प्यार नहीं करते शादी के बाद लाईन मिलते

शादी से पहले प्यार नहीं करते शादी के बाद लाईन मिलते सोसल मीडिया पर तेजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *