Breaking News
Home / Delhi & NCR / हरियाणा में मजदूर महिला के साथ किया जा रहा है अभद्र व्यवहार

हरियाणा में मजदूर महिला के साथ किया जा रहा है अभद्र व्यवहार

हरियाणा में मजदूर महिला के साथ किया जा रहा है अभद्र व्यवहार

12 दिसम्बर को जंतर मंतर पर हरियाणा से आई महिलाओ ने लगाई इंसाफ की गुहार, हरियाणा में वीर फार्म में काम करने वाली मजदूर महिलाओ ने वहा के अधिकारी दीपक दत्तरवाल पर बड़े गंभीर आरोप लगाय है उनका कहना है की अधिकारी दवारा महिलाओ का यौन शोषण किया जा रहा है उनपर गलत नज़र रखना, पुरुष शौचालय में बुलाना, छेड़खानी करना, विरोध करने पर धमकी देना, जाति सूचक और  अभद्र भाषा बोलना, अधिकारी की सहायका नीरू के दवारा भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।  महिला ने बताया कि इसकी FIR स्थानीय थाने में दर्ज भी कराई है पर उस पर भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है बल्कि थाने ने हम से छेड़खानी में सबूत मांगे जाते है।  हरियाणा सरकार को भी लिखित में शिकायत दी गई है परन्तु हमें कही से भी इंसाफ नहीं मिला है।  हम सभी को काम पर से भी निकाल दिया है।

दीपक दत्तरवाल को पहले भी सस्पेंड किया था परन्तु कुछ समय बाद उसे वापस काम पर रख लिया है। पिछले 2 सालो से सभी महिला मजदूर का शोषण कर रहा है।  आज हम मजबूर हो कर जंतर मंतर से अपने इंसाफ की गुहार लगा रहे है कि सरकार हमारी समस्या को सुने।  अपने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए यहाँ पर आये है।  भारत देश के प्रधानमंत्री ने नारा दिया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आज उसी देश में बेटी, बहन, महिलाए सुरक्षित नहीं है।  वीर फार्म में काम करने वाली सभी महिलाय सरकार से अपने ऊपर हुए अत्त्याचार का इंसाफ मांग रही है और अत्त्याचारी के लिए सजा।

About News Desk

Check Also

एसुस ने भारत में ग्राहकों के भरोसे को और अधिक मजबूत करते हुए अपना 200वाँ स्टोर लॉन्च किया

एसुस ने भारत में ग्राहकों के भरोसे को और अधिक मजबूत करते हुए अपना 200वाँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *