Breaking News
Home / State / सभी वर्गों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री कमल नाथ

सभी वर्गों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री कमल नाथ

भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। साहू समाज की ओर से मुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया है।

साहू समाज का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि साहू समाज का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज अपने युवाओं के कौशल विकास और महिलाओं को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के साथ मिलकर समग्र विकास का रोडमैप बना रही है। आने वाले पाँच साल में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्य में गिना जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्य
प्रतिनिधि मंडल में मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रांताध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद साहू, संस्थापक सदस्य डॉ. हेमराज साहू सहित सभी 52 जिलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

About News Desk

Check Also

सर, कार

एक ओर तो देश कोविड-१९ जैसी गंभीर महामारी,मेडिकल इमरजेंसी और संबंधित संसाधनों की कमी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *