Breaking News

महाराष्ट्र विस चुनाव : एनसीपी ने लिखा चुनाव आयोग को खत

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। राजनीतिक दल अक्सर वोटिंग में प्रयोग किए जाने वाले ईवीम मशीन को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। इस कड़ी में एनसीपी ने चुनाव में गड़बड़ियों को रोकने के लिए चुनाव आयोग को खत लिखा है। एनसीपी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि पूरे महाराष्ट्र में 21 से 24 अक्टूबर तक पोलिंग बूथ और स्ट्रॉन्ग रूम के पास तीन किलोमीटर तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी जाए। ताकि, पोलिंग बूथ में कोई गड़बड़ी ने की जा सके।

262 उम्मीदवार मैदान में उतारे
एनसीपी ने चार दिनों तक पोलिंग बूथ के आसपास इंटरनेट सेवा बंद किए जाने को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा- शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी के बीच है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बसपा ने सबसे ज्यादा 262 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सत्ताधारी भाजपा 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि भाजपा के चुनाव चिन्ह पर 14 गठबंधन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

पोलिंग बूथ में कई गड़बड़ियां आ सकती हैं सामने…
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 16 और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी आठ सीटों पर लड़ रही है। इसी तरह कांग्रेस 147, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 101 और एनसीपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, शिवसेना भाजपा गठबंधन के साथ 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ में कई गड़बड़ियां सामने आती हैं। चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ में कई गड़बड़ियां सामने आती हैं। वहीं, कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत रहती है।

About News Desk

Check Also

सरकार बनाने की जोड़-तोड़ में जुटी राजनीतिक पार्टियां..

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *