Breaking News
Home / Breaking News / पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या…

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या…

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से सम्बंधित लोगों की हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुर्शिदाबाद हत्याकांड के अब ताजा मामला राज्य के नादिया जिले से आया है, जहां अपराधियों ने 52 साल के एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाजपा ने मृतक को अपना सदस्य बताया है।

गोली मारकर मौत के घाट उतारा
शनिवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि हरलाल देबनाथ किराने की एक दुकान चलाता था। शुक्रवार रात उसकी राणाघाट के हबीबपुर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतक हरलाल देबनाथ की पत्नी चंदना देबनाथ ने बताया है कि दो हमलावर दुकान पर आए और समान मांगा। जब हरलाल उनके लिए सामग्री निकाल रहा था, तभी उन्होंने गोली मार दी और भाग निकले।

अपराधियों की तलाश जारी…
पुलिस के अनुसार, अपराधियों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही हत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स ने कि राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार के हवाले से बताया है कि हरलाल देबनाथ 1996 से ही भाजपा के लिए काम कर रहे हैं वो हमारे राणाघाट की अखंड मंडल समिति के सदस्य थे। वो दबाव कि वजह से कुछ समय के लिए दूर हो गए थे, किन्तु 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर से भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया था।

About News Desk

Check Also

दिल्ली का ईनामी बदमाश काला जठेड़ी अपने गैंग के साथ सहारनपुर से पकड़ा गया

दिल्ली का ईनामी बदमाश काला जठेड़ी अपने गैंग के साथ सहारनपुर से पकड़ा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *