नयी दिल्ली : 27 दिसंबर 2019 को जंतर मंतर पर भारतीय मज़दूर संघ के सदस्यों ने दिया धरना। भारतीय मज़दूर संघ के संगठन मंत्री ब्रिजेश मिश्रा ने कहा कि सरकार की नीतियो से मज़दूर प्रताड़ित हो रहा है मज़दूर और उनका परिवार भ्र्ष्टाचार की बलि चढ़ रहा है। सरकार दवारा विभागों का निजीकरण करके और ठेका प्रथा को ला कर मज़दूरों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है क्योकि मज़दूरों को वेतन पूरा नहीं मिलता है शिकायत करने पर उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया जाता है। इस डर से मज़दूर शिकायत भी नहीं करते है। आज यह रैली जिला केन्द्रो पर हुईं है यदि सरकार हमारी आवाज नहीं सुनती है तो हमारी अगली रैली 3 मार्च 2020 को देश के सभी प्रदेशो में करने का आह्वान करते है और अब तक हुईं रैलियों में से भव्य रैली होगी।
सरकार से हमारी यही मांगे है कि विभागों का निजीकरण ना करे, खाली पदों को भरे और सरकार विभागों को अपनी निगरानी में रखें। मज़दूरों से किसी भी प्रकार का छलावा ना करें।
