Breaking News
Home / Politics / गुजरात विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस चार सीटों पर भाजपा दो सीटों पर आगे…

गुजरात विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस चार सीटों पर भाजपा दो सीटों पर आगे…

गुजरात में विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में कांग्रेस चार सीटों पर जबकि सत्तारूढ़ भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है। राधनपुर (पाटन जिले) सीट पर ओबीसी नेता एवं भाजपा प्रत्याशी अल्पेश ठाकुर कांग्रेस के रघु देसाई से 8,700 मतों से पीछे चल रहे हैं। बायड (अरवाली) सीट पर भाजपा प्रत्याशी धवलभसह झाला कांग्रेस के जशु पटेल से 700 मतों से पीछे चल रहे हैं।

हार महसूस करने के बाद झाला मतदान केंद्र से रवाना हो गए और यहां तक कि अपनी हार स्वीकार भी कर ली। दो ईवीएम में तकनीकी खराबी आने की वजह से बायड में वीवीपैट पर्चियों की गिनती की जा रही है। अहमदाबाद की अमराईवाडी सीट पर कांग्रेस के धर्मेंद्र पटेल भाजपा के जगदीश पटेल से 4,200 मतों से आगे चल रहे हैं।

थराद (बनासकांठा) में शुरुआत में पिछडऩे के बाद, कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब सिंह राजपूत वापसी करते हुए अब भाजपा के जीवराज पटेल से 5,400 मतों से आगे चल रह हैं। खेरालु (मेहसाणा) से भाजपा प्रत्याशी अजमलजी ठाकुर जीत की तरफ बढ़ रहे हैं जिन्हें कांग्रेस के बाबूजी ठाकुर पर 29,000 से अधिक मतों से बढ़त मिली हुई है। लुणावाडा (महिसागर) सीट पर भाजपा प्रत्याशी जिग्नेश सेवक 16,200 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार गुलाब सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं।

About News Desk

Check Also

सरकार बनाने की जोड़-तोड़ में जुटी राजनीतिक पार्टियां..

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *