Breaking News
Home / Delhi & NCR / केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लव कुश रामलीला में गाएंगे भजन*

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लव कुश रामलीला में गाएंगे भजन*

*केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लव कुश रामलीला में गाएंगे भजन*

लाल किला लव कुश मैदान की रामलीला में इस बार भी भारत सरकार के कुछ मंत्री और सांसद किरदार की भूमिका निभा सकते हैं। लव कुश लीला कमेटी के प्रधान अशोक अग्रवाल ने बताया कि आज एक शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भेंट करने गया। उस समय मेघवाल ने कहा कि वह भी राम लीला मैदान में आएंगे तथा प्रभु राम के भजन गाकर अपनी भावना व्यक्त करेंगे। उल्लेखनीय है कि अर्जुन कुमार, अंकुश अग्रवाल और शिवम के शिष्टमंडल ने जब मेघवाल को लीला में आने का निमंत्रण दिया तब उन्होंने कहा कि वह लीला का अवलोकन भी करेंगे और भजन गायन भी करेंगे। अग्रवाल ने बताया कि और मंत्रियों से भी बातचीत चल रही है और उम्मीद की जाती है कि लीला के अवलोकन के लिए मुंबई के फिल्मी सितारों के अतिरिक्त राजनेता भी भाग लेंगे।

About News Desk

Check Also

एसुस ने भारत में ग्राहकों के भरोसे को और अधिक मजबूत करते हुए अपना 200वाँ स्टोर लॉन्च किया

एसुस ने भारत में ग्राहकों के भरोसे को और अधिक मजबूत करते हुए अपना 200वाँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *