नई दिल्ली
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर विवादास्पद बयान दिया है। कहा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किसानों की तुलना मवालियों से की है। साथ ही यह भी कहा है कि इस तरह प्रदर्शन करना आपराधिक है। विपक्ष ऐसी चीजों को हवा दे रहा है। कांग्रेस ने उनके इस बयान पर तीखा विरोध जाहिर किया है। साथ ही लेखी के इस्तीफे की भी मांग की है।
गुरुवार को मीडिया से मुखातिब मीनाक्षी लेखी ने कहा, ‘वे किसान नहीं मवाली हैं। इसका संज्ञान भी लेना चाहिए। ये आपराधिक गतिविधियां हैं। जो कुछ 26 जनवरी को हुआ वह भी शर्मनाक था। वे आपराधिक गतिविधियां थीं। उसमें विपक्ष की ओर से चीजों को बढ़ावा दिया गया।’
पत्रकार ने जब उनसे सवाल पूछा तो उनोहने कहा कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान नहीं बल्की वो मावली है।