आज ११ अगस्त २०२२, ऑल इंडिया मतुआ महा संघ नई दिल्ली कमिटी के दिल्ली के महा सचिव श्री तपस राय एवम इसी संघ के सभी कार्यकर्ता और सदस्य ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दिल्ली में राजपथ पर एक बाइक यात्रा आयोजित किया जिस में देश के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में हर घर तिरंगा
compaigning में देश के झंडा के साथ बाइक यात्रा में हिस्सा लिया । संघ ने इस साल बड़ा चढ़ाकर यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है क्यू की इस साल 2022 में हमें आजादी मिले 75 साल हो जाएंगे और इसके लिए देश में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा है. आजादी को 75वीं वर्षगांठ यादगार मनाने के लिए एक मुहिम भी चल रही है. इसका नाम है ‘हर घर तिरंगा‘. इसमें देश के हर घर में तिरंगा फहराया जाना है. लोग को अपने दफ्तर और घर में तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसमें देश के इस अभियान में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. हमारा लक्ष्य है हमारा झंडा और हमारा देश दुनिया में सबसे उपर रहे और हर नागरिक देश के लिए कदम मिलाकर चलते रहे और समय आने पर देश के लिए जान देने का भी हमेशा तैयार रहे। अल इंडिया मतुआ संघ के संघाधिपति एवम केंद्रीय राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर जी ने कहा अल इंडिया मतुआ संघ हमेशा हर कदम देश के साथ एवम देश के लिए समर्पित है। इसी मतुआ संघ की दिल्ली राज्य एवम एन सी आर कमिटी राज्य में जगह जगह पर अलग अलग कार्यक्रम कर रहा है।